*INDIA CRIME NEWS भू- माफियाओं पर एसएसपी दून का कसता शिकंजा*
*NRI महिला की करोड़ो की संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जे का प्रयास करने वाले शेरखान गिरोह के विरुद्ध जारी है एसएसपी दून का एक्शन*
*सहारनपुर के शेरखान गिरोह का शातिर सदस्य मो० अकबर आया दून पुलिस की गिरफ्त में*
*पूर्व में शेरखान गैंग के मुख्य सदस्य सोनू मूंछ सहित 04 को दून पुलिस भेज चुकी है सलाखों के पीछे*
*एसएसपी के निर्देशन में गिरोह के सरगना शेरखान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उत्तर प्रदेश में दे रही है दबिश, जल्द होगी गिरफ्तारी*
*जमीनी धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून सभी थाना प्रभारी को धोखाधड़ी से संबंधित सभी विवेचनाओं का जल्दी निस्तारण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के दिशा निर्देश दिए गए थे*
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ व साक्ष्य के आधार पर धोखाधड़ी में सहरानपुर निवासी एक अभियुक्त अकबर का नाम सामने आया था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा सुराग रस्सी पत्ता रस्सी करते हुए आज अभियुक्त मोहम्मद अकबर को मुखबिर की सूचना पर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वे सभी शेरखान के लिए काम करते है, जिसके द्वारा जमीनों पर कब्जा करने के लिए एक गिरोह बना रखा है, जिसमे करीब 10-12 लोग शामिल है। उनके गिरोह द्वारा शहर में खाली जमीन व मकान, जिस पर कोई नहीं रहता है, की रैकी उक्त जमीन व मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार किये जाते है , तथा उक्त फर्जी दस्तावेजो को आधार बनाकर उक्त जमीन व मकान पर कब्जा किया जाता हैं। उनके द्वारा पूर्व में शहर में कई जमीन व मकानो में इसी तरीके से कब्जा किया गया है।
अभियुक्त से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा ऐसी सभी जमीनों तथा मकानों, जिनमे गिरोह द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कब्जा किया गया है, उनकी भी जांच की जा रही है।
*गिरफ्तार*
मो० अकबर पुत्र अब्दुल वहीद निवासी मकान नंबर 131 नूर बस्ती, थाना सिटी कोतवाली, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 36 वर्ष।