*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून के निर्देशो पर लगातार चल रहा दून पुलिस का सत्यापन अभियान*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून के निर्देशो पर लगातार चल रहा दून पुलिस का सत्यापन अभियान*

*पटेलनगर क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश हेतु पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान*

*अलग-अलग टीमों द्वारा थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही*

*बाहरी व्यक्तियों के साथ साथ पूर्व में आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों का किया भौतिक सत्यापन*

*अभियान के दौरान अनियमितता मिलने पर 33 भवन स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 03 लाख 30 हज़ार रू0 का जुर्माना*

*05 संदिग्धों को लाया गया थाने, की जा रही है पूछताछ*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों एंव क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज कोतवाली पटेल नगर पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अलग- अलग स्थानों, चमनपुरी, राजीव जुयाल मार्ग, ब्रह्मपुरी, मेंहुवाला आदि क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों व आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा 450 किरायेदारों/बाहरी व्यक्तियों के साथ साथ पूर्व के आपराधिक घटनाओं में लिप्त /प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे 03 अभियुक्तो का भौतिक सत्यापन किया गया, इस दौरान आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े अभियुक्तो को किसी आपराधिक घटना में पुनः लिप्त मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान किरायेदारों/घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने व अन्य अनियमितता मिलने पर पुलिस द्वारा 33 भवन स्वामियों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनका 03 लाख 30 हज़ार रु० का जुर्माना किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रो से संदिग्ध रूप से घूम रहे 05 व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिनसे आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *