*INDIA CRIME NEWS”नाईट स्ट्राइक,एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा वृहद स्तर पर चलाया चेकिंग अभियान*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS”नाईट स्ट्राइक,एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा वृहद स्तर पर चलाया चेकिंग अभियान*

*अभियान के दौरान जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वालो के विरुद्ध की गई कार्यवाही*

*रात्रि में घूम रहे 500 से अधिक व्यक्तियों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ, 50 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने*

*संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर की सत्यापन की कार्यवाही, 81 पुलिस एक्ट में किये चालान*

*शराब पीकर वाहन चलाने वाले 15 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर वाहनों को किया सीज*

*यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 36 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर वसूला 32500/- ₹ का जुर्माना*

*46 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहनों को किया सीज*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चौकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

रात्रि में एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा रात्रि में घूम रहे 500 से अधिक व्यक्तियों से मौके पर पूछताछ करते हुए 53 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिसे आवश्यक पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्रवाई कर 81 पुलिस एक्ट में चालान किए गए।

कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 15 वाहन चालकों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार करते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 36 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 32500/- ₹ का जुर्माना वसूला गया तथा 46 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहनों को सीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *