*INDIA CRIME NEWS कांवड़ में लगे फोर्स का उत्साह बढ़ाने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए काफिले संग निकले कप्तान*
*सिटी क्षेत्र का दौरा करते हुए की जारी कांवड़ मेले की समीक्षा*

*चुनौती को पूरा करने का वक्त हो तो सेनापति की मौजूदगी के मायने महत्वपूर्ण हो जाते हैं। डाक कांवड़ शुरू होते ही हरिद्वार पुलिस भी कुछ ऐसी ही चुनौतियों का सामना कर रही है*
*ऐसे में व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने और कांवड़ मेले में लगे फोर्स का उत्साह बढ़ने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह लगातार प्रयास कर रहे हैं*
आज एसएसपी हरिद्वार द्वारा सिटी एरिया के भ्रमण किया गया जिसमें सप्तऋषि भूपतवाला बॉर्डर तक राउंड लगाकर मेला कंट्रोल रूम से भी वाहन पार्किंग, हाईवे ट्रैफिक आदि की जानकारी ली गई तथा मातहत जोनल एवं सेक्टर प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Uttarakhand Police Uttarakhand Traffic Police -Traffic Directorate Haridwar Traffic Police #KanwarYatra2026 #Management #Leadership
