*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून की सख्ती से नशा तस्करों की हर कड़ी को तोड़ती दून पुलिस*

*मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*कब्जे से 05 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 18.32 ग्राम स्मैक हुई बरामद*
*गिरफ्तार अभियुक्तो में से एक अभियुक्त पूर्व में लूट, मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुका है जेल, कुछ समय पूर्व ही जमानत पर आया था बाहर*
*अभियुक्त के विरुद्ध लूट, मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य आपराधिक घटनाओं के आधा दर्जन से अधिक अभियोग है पंजीकृत*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सत्यापन/चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्र में दून पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण निम्नवत है।
*1- कोतवाली डोईवाला*
डोईवाला पुलिस द्वारा पुरानी घमंडपुर रोड जॉली ग्रांट के पास चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त शेखर पुत्र कैलाशनाथ को लगभग 02 लाख रू0 मूल्य की 6.46 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार*
शेखर पुत्र कैलाशनाथ निवासी सपेरा बस्ती, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र- 28 वर्ष
*बरामदगी*
01:- स्मैक 6.46 ग्राम *(अनुमानित कीमत 02 लाख रूपये)*
सायं विकासनगर पुलिस द्वारा टोंस कॉलोनी सैकेण्ड क्लब के पीछे स्थित रोड से 01 अभियुक्त आसिफ पुत्र इमरान निवासी विशाल कॉलोनी डाकपत्थर थाना कोतवाली विकास नगर जनपद देहरादून उम्र 27 वर्ष को 11.86 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त एक अभ्यस्त नशा तस्कर है, जिसके विरुद्ध केवल मादक पदार्थो की तस्करी के ही 05 अभियोग पंजीकृत हैं, इसके अतिरिक्त अभियुक्त लूट व आर्म्स एक्ट में भी जेल जा चुका है। अभियुक्त वर्ष 2026 में तीसरी बार मादक पदार्थो की तस्करी में गिरफ्तार हुआ है।
*गिरफ्तार*
01- आसिफ पुत्र इमरान निवासी विशाल कॉलोनी डाकपत्थर, कोतवाली विकास नगर, जनपद देहरादून, उम्र- 27 वर्ष।
*बरामदगी*
11.86 ग्राम अवैध स्मैक
*(अनुमानित कीमत 03 लाख 50 हज़ार रूपये)*

