*INDIA CRIME NEWS ज्वालापुर में दो पक्षों के बीच पथराव, मामूली विवाद ने बिगाड़ा माहौल*

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली के अहबाब नगर में देर रात मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के कई लोग आमने सामने आ गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। वहीं पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, देर रात अहबाब नगर में पहले कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के कई लोग आमने सामने आ गए और उसके बाद मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। अचानक से दोनों पक्षों की तरफ से पथराव शुरू हो गया। पथराव की घटना से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके पर जमा लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
इस दौरान लोगों ने पथराव की घटना को मोबाइल में कैद कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। पथराव की घटना से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग पथराव न करने की अपील करते सुनाई दे रहे हैं और आरोप भी लगा रहे हैं कि इन्हीं लोगों ने पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों के नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लोगों के मना करने पर भी पत्थरबाज रुके नहीं और जमकर ईंट पत्थर फेंकते रहे। सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक ही समुदाय से जुड़े हैं और युवकों के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया।

