*INDIA CRIME NEWS उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत हुए उप निरीक्षक कुंदन राम*

*अधिकारी के सम्मान में किया गया पिपिंग सेरेमनी का आयोजन*
*एसएसपी देहरादून ने उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत पुलिस अधिकारी कुंदन राम को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत*
*उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ इसी प्रकार मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने को किया प्रेरित*
जनपद में नियुक्त उप निरीक्षक कुन्दन राम के उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। पिपिंग सेरेमनी के दौरान एसएसपी देहरादू प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पदोन्नत उप निरीक्षक को निरीक्षक के पद के अलंकरण से अलंकृत किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा निरीक्षक कुन्दन राम पदोन्नति पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही उनके द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी लगन, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

