*INDIA CRIME NEWS मार्चूला क्षेत्र के होटलों में विशेष अग्नि सुरक्षा संयुक्त निरीक्षण अभियान*
*फायर स्टेशन रानीखेत, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग एवं जल संस्थान की संयुक्त टीम द्वारा मार्चूला क्षेत्र में स्थित स्टार्लिंग होटल, सलूना होटल, ला टिगरे होटल, वाइल्ड विस्टा होटल एवं टेरा ट्रैक का आकस्मिक अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया गया*

*निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, फायर अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत वायरिंग तथा अग्नि सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया। साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा एवं आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए*
*निरीक्षण के दौरान वाइल्ड विस्टा होटल में अग्निशमन उपकरणों की कमी पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया*
#AlmoraPoliceUttarakhand #FireService #FireSafety #UttarakhandPolice #HotelSafety Uttarakhand Police Kumaun Range Uttarakhand Police Fire Service Uttarakhand Police

