INDIA Crime: घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी दबोचा

Share Button

 

*घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी दबोचा*

*सिडकुल पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक शातिर को चोरी किए गए मोबाइल फोन सहित हिरासत में लिया*

दिनांक 25.07.2026 को वादी राशिद निवासी सूर्यनगर कॉलोनी, रोशनाबाद की शिकायत पर उनके कमरे का ताला तोड़कर रियलमी C-13 (काला रंग) मोबाइल चोरी होने के संबंध में थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0 311/26 धारा 305(1)/311(4) BNS के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

जांच के दौरान उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने वाहन चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर न्यू थाना भवन सिडकुल के पास से एक संदिग्ध युवक को चोरी किए गए मोबाइल फोन के साथ हिरासत में लिया गया।

 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नाजिम पुत्र मुन्ने निवासी खुदागंज, शाहजहांपुर (उ.प्र.), हाल निवासी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, हरिद्वार बताया।

 

आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 24.07.2026 को सूर्यनगर कॉलोनी, रोशनाबाद में एक कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी किया था। उसने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए घरों से मोबाइल चोरी करता है।

 

बरामद मोबाइल उक्त मुकदमे से संबंधित पाए जाने पर मामले में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई। आरोपी के विरुध्द विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *