*INDIA CRIME NEWS तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत*

चमोली। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर  तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ट्रक के नीचे फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को अस्पताल पहंुचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मुकेश नेगी पुत्र कलम सिंह निवासी नियर लॉ कॉलेज गोपेश्वर के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक चालक गवीलो गांव के पास सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मारते हुए गोपेश्वर की ओर भाग रहा था। बताया जा रहा है कि पटियालधार पुलिस चौकी पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बैरिकेड्स तोड़कर फरार हो गया। इसके बाद लीसा फैक्ट्री बाइपास मोड़ पर उसने मुकेश नेगी की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। लोगों का आरोप है कि खनन सामग्री ढोने वाले तेज रफ्तार ट्रकों पर पुलिस प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रही है।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ट्रक को रोक लिया जाता तो शायद यह हादसा टल सकता था। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग करते हुए भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *