*INDIA CRIME NEWS चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान*

रुड़की। मंगलवार सुबह सड़क पर दौड़ रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। गनीमत रही स्कूटी पर सवार युवक ने फुर्ती दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली और जनहानि होने से बच गई, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह रुड़की के शक्ति विहार कॉलोनी निवासी आशु कुमार  अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था, जैसे ही वह रेलवे स्टेशन के पास अनमोल मेडिकल स्टोर के सामने पहुंचा तो अचानक उनकी स्कूटी से धुआं निकलने लगा, जिसके बाद कुछ ही पल में उसमें आग लग गई। वहीं खतरे को भांपते हुए आशु कुमार ने तत्काल फुर्ती दिखाते हुए स्कूटी से कूद गया, जिससे उनकी जान बच गई।लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। स्कूटी में आग लगते देख वहां से गुजर रहे राहगीर भी घबरा गए और कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन इस घटना में स्कूटी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। गौर हो कि जिले में वाहनों में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी हरिद्वार जिले के रुड़की में एक बाइक में आग लग गई थी। रुड़की में सीबीआरआइ कॉलोनी निवासी संजय यादव की बाइक में आग लगी थी। उस समय भी बाइक चालक ने कूदकर आग बुझाई थी। यही नही बाइक में आग लगने के बाद चालक ने सूझबूध का परिचय देते हुए बाइक में लगी आग को बुझाने के लिए उसे खींचकर गंगनहर किनारे तक ले गया था। सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची थी और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *