*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुँचाती पुलिस,नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का किया खुलासा*

*घटना को अंजाम देने वाले 02 गैंगस्टर आये दून पुलिस की गिरफ्त में*
*कब्जे से घटना में चोरी की गई विदेशी करेंसी, ज्वैलरी, नगदी व अन्य सामान हुआ बरामद*
*दोनों दिन के समय अलग-अलग स्थानों पर घूम कर बंद घरों की करते हैं रैकी, रात को मौका मिलते ही देते हैं चोरी की घटनाओं का अंजाम*
*गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नशे के हैं आदि, जो पूर्व में भी चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जा चुके हैं जेल*
*दोनों अभियुक्तो के विरुद्ध चोरी, नकबजनी, गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक घटनाओ के दर्ज है अभियोग*
सीता कुकरेती पत्नी मूर्तिराम कुकरेती निवासी लेन न0 1 निकट भंडारी चौक थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून ने थाना नेहरुकोलोनी पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखी विदेशी करेंसी, सोने चांदी की ज्वेलरी एवं नगदी आदि चोरी कर ली है।

घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटजो का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर रात्रि में मोथरोवाला पुल निकट सपेरा बस्ती के पीछे से घटना से शामिल 02 अभियुक्तो 1- निसार अली उर्फ लोटा उर्फ मनीष, 2- नासिर उर्फ निन्ना को घटना में चोरी की गई इंडोनेशियन करेंसी, ज्वैलरी, 1700 रुपये नगदी, अन्य सामान व घटना में आला नकब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नशे के आदी हैं तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त दिन के समय अलग-अलग स्थानों पर घूम कर बंद घरों को चिन्हित करते हैं तथा रात्रि में मौका देखकर नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त पूर्व में भी चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुके हैं, जिनके विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर चोरी, नकबजनी, गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक घटनाओं के अभियोग पंजीकृत हैं।
*गिरफ्तार*
1- निसार अली उर्फ लोटा उर्फ मनीष पुत्र अनवर निवासी लेन न0- 05, आजाद कॉलोनी, आईएसबीटी, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र – 27 वर्ष
2- नासिर उर्फ निन्ना पुत्र कमरुद्दीन निवासी ग्राम शापुर, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश हाल पता लेन न0- 05 आजाद कॉलोनी, आईएसबीटी, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र -41 वर्ष l

