*INDIA CRIME NEWS सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई*

*सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो 41 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में*

*पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर दी सख्त हिदायत*

*ऑपेरशन प्रहार के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए की जा रही प्रभावी कार्यवाही*

*सार्वजनिक स्थानों को ‘मयखाना’ बनाने वालों पर दून पुलिस की कार्रवाई रहेगी लगातार जारी*

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

पटेलनगर पुलिस द्वारा पटेलनगर क्षेत्र मे सार्वजनिक स्थानों पर, सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 41 व्यक्तियो को पुलिस द्वारा थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए चालान किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *