*INDIA CRIME NEWS हेमकुंड साहेब यात्रियों व स्थानीय लोगों के बीच मारपीट, कई चोटिल,सिख श्रद्धालुओं ने स्थानीय लोगों पर तलवार से किया हमला*

Share Button
*INDIA CRIME NEWS हेमकुंड साहेब यात्रियों व स्थानीय लोगों के बीच मारपीट, कई चोटिल,सिख श्रद्धालुओं ने स्थानीय लोगों पर तलवार से किया हमला*
चमोली। कर्णप्रयाग शहर में मंगलवार को सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई।
इस घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर जाम भी लगा दिया था। हाईवे पर जाम लगने का कारण बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब आने-जाने वाले भक्तों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले का शांत कराने का प्रयास किया।
फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक सिख श्रद्धालुओं का एक दल हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहा था। इसी दौरान कर्णप्रयाग बाजार क्षेत्र में किसी बात को लेकर उनका स्थानीय लोगों से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान तलवारबाजी की भी सूचना है, जिसमें कुछ लोगों के मामूली रूप से घायल होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने कर्णप्रयाग बाजार क्षेत्र में प्रदर्शन करते हुए बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए।
जाम के चलते यात्रा मार्ग पर वाहनों को विभिन्न स्थानों पर रोकना पड़ा। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल विवाद के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
कर्णप्रयाग सीओ त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सिख श्रद्धालुओं की कर्णप्रयाग बाजार में स्थानीय लोगों के साथ कहासुनी हुई और जिसके बाद सिख श्रद्धालु ने स्थानीयों लोगों पर तलवार से हमला किया गया, जिसमें कुछ लोग घायल है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी हंगामा किया गया और ट्रैफिक को जाम किया। फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है। स्थानीय लोगों को समझने की कोशिश कर रही है। कुछ देर बाद आवाजाही के लिए यातायात सुचारू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *