*INDIA CRIME NEWS एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली एक और सफलता*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली एक और सफलता*

*हत्या के प्रयास में वांछित ₹ 10 हजार के ईनामी अपराधी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर किया था जानलेवा हमला*

*घटना में शामिल 01 अभियुक्त को पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल*

*पूछताछ में अभियुक्त तथा उसके एक अन्य साथी का नाम आया था प्रकाश में*

*अभियुक्त तथा उसके साथी के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर ₹ 10-10 हज़ार का ईनाम किया था घोषित*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध लगातार बृहद स्तर पर कार्यवाही की जा रही है।

कोतवाली प्रेमनगर पर वादी श्री कुमार निशांत पुत्र शंभू नाथ झा निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार द्वारा तहरीर दी कि समीर त्यागी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके साथ गाली गलौज करते हुए उन पर जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गये।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन कर टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो तथा घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों से बयानों के आधार पर घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 01 अभियुक्त प्रियांशु राणा पुत्र विक्रम सिंह राणा निवास गढ़ी पुख्ता जिला शामली उत्तर प्रदेश को दिनांक 28-05-26 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जिससे पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये 02 अन्य अभियुक्तो समीर त्यागी तथा एकलव्य की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी, उक्त दोनों अभियुक्तों के लगातार फरार चलने पर एसएसपी द्वारा उन पर ₹ 10 -10 हज़ार का इनाम घोषित किया गया।

घटना में प्रकाश में आए अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक : 13-06-26 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना में शामिल 10 हज़ार के ईनामी अभियुक्त एकलव्य को डाको वाली रोड से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *