*INDIA CRIME NEWS केदारनाथ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा,बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS केदारनाथ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा,बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल*

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 13 जून को अपराह्न लगभग 12रू10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सिल्ली के समीप एक बाइक और स्कूटी की आपस में जोरदार टक्कर हो गई है।

हादसा इतना अचानक हुआ कि दोनों वाहनों में सवार कुल चार व्यक्ति घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रूद्रप्रयाग द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए 108 एम्बुलेंस सेवा तथा ैक्त्थ् टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

सूचना मिलते ही संबंधित विभागों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को शीघ्र चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास शुरू कर दिए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान और उनकी स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी थी।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगातार बढ़ रही वाहनों की आवाजाही के बीच यह दुर्घटना एक बार फिर यात्रियों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सीख दे रही है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि पर्वतीय मार्गों पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *