*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून की सख्ती अपराधियो पर पड़ रही भारी,नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का किया खुलासा*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून की सख्ती अपराधियो पर पड़ रही भारी,नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का किया खुलासा*

*घटना को अंजाम देने वाले 02 शातिर नकबजनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी किये गये हुए लैपटाप बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्त नशे के हैं आदी, पूर्व में भी जा चुके हैं जेल*

श्री ललित मोहन बिष्ट पुत्र धर्म सिंह बिष्ट निवासी- बद्री विशाल एनक्लेव, देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके मकान का ताला तोडकर नकदी व लैपटॉप की चोरी कर लिए है।

गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशो के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरांे की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, इसके अतिरिक्त पूर्व में नकबजनी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे समर्पित प्रयासोें से पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर विशाल मेगा मार्ट जोगीवाला के पीछे से एक संदिग्ध स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-जी-5788 को रोककर चैक किया गया तो मोटर साइकिल सवार 02 व्यक्तियों 01: संदीप और 02: प्रिंस सैनी के कब्जे से उक्त घटना में चोरी किया गया माल बरामद होने पर उन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो दोनो नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, आज दोनो अभियुक्त देहरादून से बाहर भागने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनो अभियुक्त पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में जेल जा चुके हैं। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज किया गया।

*गिरफ्तार*

1- संदीप मेहर पुत्र महिपाल सिंह निवासी नियर ग्रीन वुड स्कूल दौड़वाला मोथरोवाला, नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 29 वर्ष।
2- प्रिंस सैनी पुत्र राजेन्द्र सैनी निवासी कालिका विहार, बंजारावाला, पटेलनगर, उम्र- 27 वर्ष।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *