*INDIA CRIME NEWS एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से शातिर अपराधी पहुँचा सलाखों के पीछे,नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का 36 घंटे के अंदर खुलासा*

*घटना को अंजाम देने वाला शातिर हिस्ट्रीशीटर आया दून पुलिस की गिरफ्त में*
*कब्जे से घटना में चोरी की गई 10 लाख रु० कीमत की शत-प्रतिशत ज्वैलरी हुई बरामद*
*चोरी के माल के साथ फरार होने की फिराक में था अभियुक्त*
*गिरफ्तार अभियुक्त थाना नेहरु कॉलोनी का है हिस्ट्रीशीटर, जो पूर्व में भी चोरी, नकबजनी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जा चुका है जेल*
*अभियुक्त पर विभिन्न आपराधिक घटनाओं के 01 दर्जन अभियोग है पंजीकृत*
मति रेनू निवासी एमडीडीए केदार पुरम देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून पर आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके मकान का ताला तोडकर नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिये है।
अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु दिए गए निर्देशों पर तत्काल थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। निर्देशित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक कर घटना में शामिल संदिग्धों की तलाश हेतु मुखबिर सक्रिय किए गए तथा
मुखबिर की सूचना पर डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र से घटना में शामिल अभियुक्त तैय्यब को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी की गई शत प्रतिशत ज्वैलरी बरामद की गई।

पूछताछ में बताया कि वह मजदूरी एवं मिस्त्री का काम करता है, उसके द्वारा कुछ दिन पूर्व भी नेहरू कॉलोनी स्थित एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था, अभियुक्त घटना में ल चोरी की गई ज्वेलरी को लेकर बाहर भागने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त तैय्यब पूर्व में भी चोरी/नकबजनी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में कई बार जेल जा चुका है, जिसकी हिस्ट्रीशीट भी थाना नेहरू कॉलोनी पर खोली गई है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
तैय्यब पुत्र शौकत अली निवासी कोटला नवादा, नेहरू कॉलोनी देहरादून, उम्र 27 वर्ष

