*INDIA CRIME NEWS एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करो पर दून का एक और प्रहार,अवैध मादक पदार्थो के साथ एक नशा तस्कर किया गिरफ्तार*
*कब्जे से 519 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी गौकशी के अभियोग में जा चुका है जेल*

“ड्रग्स फ्री देवभूमि” की परिकल्पना को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में नशा तस्करों पर प्रभावी अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहसपुर द्वारा कोतवाली सहसपुर पर पूर्व से गठित पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। गठित टीम द्वारा चैकिग के दौरान – शीतला नदी के पुल से आगे जामनखाता रोड आम के बगीचे के पास सहसपुर क्षेत्र से आशिक पुत्र हमीद निवासी खुशहालपुर कोतवाली सहसपुर जनपद देहरादून को 519 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

