*INDIA CRIME NEWS मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त मां-बेटे की जोडी आयी दून पुलिस की गिरफ्त में*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त मां-बेटे की जोडी आयी दून पुलिस की गिरफ्त में*

*एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक*

*भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों के साथ 01 महिला नशा तस्कर सहित 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कब्जे से 17 लाख रू0 अनुमानित मूल्य की 56.56 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद*

*बरामद स्मैक को शिक्षण संस्थान में अध्यनरत छात्र/छात्राओं व नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे अभियुक्त*

“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

थाना नेहरू कालोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 03-06-2026 को जोगीवाला चौक के पास से 02 नशा तस्करों को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 17 लाख रूपये मूल्य की 56.56 ग्राम अवैध स्मैक तथा स्मैक बेच कर कमाये गये 7,120/- रु0 बरामद हुए। दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 202/2026 धारा 8/21/27 ए/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी हुयी गिरफ्तार दोनो अभियुक्त माँ – बेटे है तथा अभियुक्त अर्श स्वंय भी नशे का आदी है तथा उक्त स्मैक को वह एक स्थानीय ड्रग पेडलर से खरीद कर लाया था, जिसे वह अपनी मां के साथ मिलकर शिक्षण संस्थानों में अध्ययन रत छात्र छात्राओं व नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था ओर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा दोनो मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया।

*गिरफ्तार*

1- अर्श उर्फ छररा पुत्र सरताज निवासी नियर जोगीवाला चौक, नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष
2- आसमा पत्नी सरताज निवासी नियर जोगीवाला चौक, नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 50 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *