*INDIA CRIME NEWS नयागांव क्षेत्र में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड में राजस्थान का एक बदमाश हुआ घायल, एक अन्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS नयागांव क्षेत्र में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड में राजस्थान का एक बदमाश हुआ घायल, एक अन्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*एसएसपी दून की सटीक रणनीति से बदमाशों के मंसूबों को दून पुलिस ने किया नाकाम*

*ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

*चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा राजस्थान नंबर की एक संदिग्ध कार को रोकने का किया था प्रयास*

*कार सवार बदमाशो द्वारा कार को तेजी से भगाते हुए पुलिस टीम पर चढाने की करी कोशिश*

*मौके से बैरियर तोडकर फरार बदमाशों का पीछा करने पर उनके द्वारा पुलिस टीम पर किया गया था फायर*

*पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गयी फायरिंग के दौरान एक बदमाश को लगी गोली, दूसरे बदमाश को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान दबोचा*

*बदमाशों के कब्जे से 02 तमंचे, जिंदा कारतूस एवं वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार हुई बरामद*

*गिरफ्तार बदमाशों के विरूद्ध राजस्थान में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण समेत कई संगीन अपराधों के अभियोग है दर्ज।*

*पूछताछ में अभियुक्तों ने विकासनगर क्षेत्र में बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश का किया खुलासा।*

*घायल बदमाश प्रेम नगर चिकित्सालय से दून अस्पताल के लिए हुआ रेफर, दून चिकित्सालय में कराया जा रहा है उपचार,*

रात्रि में पटेलनगर पुलिस द्वारा नयागांव बैरियर पर चेकिंग के दौरान देहरादून की ओर से आ रही एक राजस्थान नम्बर की सफेद रंग की कार को चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया तो कार सवार व्यक्ति द्वारा पुलिस को देखकर कार को तेजी से पुलिस टीम की ओर भगाते हुए उन पर चढाने का प्रयास किया गया तथा मौके पर चैकिंग हेतु लगाये गये बैरियर को टक्कर मारते हुए सिंहनीवाला की तरफ वाहन को भगा दिया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा सिटी कंट्रोल रूम को उक्त संदिग्ध वाहन की जानकारी देते हुए अपने प्राइवेट वाहन से तथा चीता कर्मचारियों द्वारा अपनी सरकारी मोटर साइकिल से उसका पीछा किया गया। पुलिस टीम को पीछा करते हुए देख वाहन सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर करते हुए अपना वाहन चांदनी चौक से भूडपुर की ओर मोड दिया तथा आगे जाकर रामगढ के रपटे के पास वाहन को छोडकर पुलिस टीम पर फायर करते हुए जगंल की ओर भाग गये।

बदमाशों द्वारा की गयी फायंरिग में एक गोली पुलिस के प्राइवेट वाहन के शीशे पर लगी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में 01 बदमाश के पैर में गोली लग गई तथा वाहन सवार अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गये। मौके पर घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस को 315 बोर का एक तमंचा, 02 जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। घायल बदमाश से पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम रिंकु मीणा पुत्र सियाराम निवासी: ग्राम अखरोट, तहसील मंडावर थाना मंडावर जिला दौसा राजस्थान उम्र 30 वर्ष बताया गया तथा विकासनगर क्षेत्र में घटना को अंजाम देने के लिये अपने 04 अन्य साथियों के साथ देहरादून आने की बात बताई गई। मौके से घायल बदमाश को उपचार हेतु प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रार्थमिक उपचार के बाद उसे दून अस्पताल रैफर किया गया।

फरार बदमाशों की तलाश हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सघन चैंकिग/काम्बिंग अभियान चलाते हुए अभियुक्त के 01 अन्य साथी विनोद कुमार मीणा पुत्र रामलाल मीणा निवासी: ग्राम/पोस्ट झारेणा तहसील हिण्डोन सिटी, जिला करोली राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा तथा 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए। अभियुक्तो द्वारा पुलिस टीम पर किए गए जानलेवा हमले के संबंध में कोतवाली पटेल नगर पर धारा-109(1),3(5) बीएनएस तथा 25(1-B)(a) शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना में फरार अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

1- रिंकू मीणा पुत्र सियाराम निवासी-ग्राम अखरोट तहसील मण्डावर, थाना मण्डावर, जिला दौसा, राजस्थान, उम्र 30 वर्ष *(घायल)*

2- विनोद कुमार मीणा पुत्र रामलाल मीणा ग्राम व पोस्ट झारेड़ा, तहसील हिंडौन सिटी, जिला करौली, राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *