INDIA CRIME : नशे के सौदागरों पर SSP नवनीत सिंह का कड़ा रुख, लक्सर पुलिस की सटीक कार्रवाई

Share Button

 

जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रईस पुत्र सईद निवासी लादपुर खुर्द थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक द्रव्यों की तस्करी में संलिप्त रहकर अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना पर कोतवाली लक्सर में टीम गठित की गई।

उक्त अपराधी के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से शासन को रिपोर्ट प्रेषित की गई। जिस पर उत्तराखंड शासन द्वारा धारा 3(1) PIT एनडीपीएस एक्ट, शासनादेश संख्या 165/XX-4/2026-E-98080 दिनांक 09.02.2026 पारित किया गया।

शासनादेश के अनुपालन में व0नि0 नितिन चौहान मय उ0नि0 विपिन कुमार, है0कानि0 पंचम प्रकाश एवं का0 487 सचिन की टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी कर प्रस्तावित बंदी रईस पुत्र सईद, उम्र लगभग 40 वर्ष को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जनपद पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *