*INDIA CRIME NEWS एसटीएफ कार्यवाही, ट्रामाडोल युक्त 112 नशीले कैप्सूल बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS एसटीएफ कार्यवाही, ट्रामाडोल युक्त 112 नशीले कैप्सूल बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार*

*एसटीएफ/एएनटीएफ एवं थाना सहसपुर पुलिस की एक और संयुक्त कार्यवाही।*

*मेडिकल स्टोर से ट्रामाडोल युक्त 112 नशीले कैप्सूल बरामद।*

*अवैध रूप से नशीले कैप्सूलों का विक्रय करने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार।*

*ट्रामाडोल युक्त कैप्सूलों के क्रय-विक्रय संबंधी कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका अभियुक्त।*

*पूछताछ में नशीले कैप्सूलों की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त।*

*थाना सहसपुर में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत।*

*ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत एसटीएफ/एएनटीएफ की नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी।* *एसएसपी एसटीएफ*

मादक पदार्थो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही देर रात्री एसटीएफ/एएनटीएफ, औषधि निरीक्षक एवं थाना सहसपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सहसपुर एवं विकासनगर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान धर्मावाला चौक स्थित सांई मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक जोनी सैनी पुत्र शिवराम सैनी, उम्र 37 वर्ष, निवासी धर्मावाला, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून द्वारा औषधि विक्रय लाइसेंस प्रस्तुत किया गया, जो प्रथम दृष्टया वैध पाया गया। औचक निरीक्षण के दौरान दुकान के गल्ले के नीचे रखे एक प्लास्टिक कंटेनर से SPASMED (Dicyclomine HCL, Tramadol HCL एवं Acetaminophen) के 14 पत्ते (कुल 112 कैप्सूल) बरामद किए गए।

मेडिकल स्टोर संचालक से ट्रामाडोल युक्त कैप्सूलों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नशा करने वाले व्यक्तियों को फुटकर में बेचकर अवैध लाभ कमाता था।

बिना किसी वैध अभिलेख के ट्रामाडोल युक्त नशीले कैप्सूलों का अवैध भंडारण एवं विक्रय किए जाने के कारण अभियुक्त जोनी सैनी को बजे सांई मेडिकल स्टोर, धर्मावाला चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसपुर में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूछताछ में प्रकाश में आए अन्य व्यक्तियों एवं आपूर्ति श्रृंखला की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *