*INDIA CRIME NEWS वर्ष 2024 के हत्या के मामले में वांछित ₹50,000/- के इनामी अभियुक्त को चंडीगढ़ पंजाब सेउत्तराखंड (इस.टी फ़) किया गिरफ्तार*

*थाना कनखल, जनपद हरिद्वार में दर्ज हत्या के अभियोग में लंबे समय से फरार चल रहा था अभियुक्त।*
*STF द्वारा वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ द्वारा सक्रिय गैंग/गैंगस्टर एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु STF टीमों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना कनखल, जनपद हरिद्वार से वांछित एवं लंबे समय से फरार चल रहे ₹50,000/- के इनामी अभियुक्त को उत्तराखण्ड STF की टीम द्वारा इनपुट विकसित कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे, टीम द्वारा प्रभावी पतारसी-सुरागरसी एवं मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से लम्बे समय से फरार चल रहे ईनामी अभियुक्त प्रदीप S/O बृजपाल R/O ऊदपुर झिझाना शामली उत्तर प्रदेश को चंडीगढ़ पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियुक्त द्वारा वर्तमान में पंजाब में छोटा हाथी गाड़ी में माल डिलवरी का काम करना प्रकाश में आया है।
वर्ष 2024 में थाना कनखल क्षेत्र स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम में गुरुजी महंत गोविन्द दास, शिष्य विशम्बर दास, उम्र करीब 73 वर्ष, की हत्या कर दी गई थी। उक्त घटना में कुल 06 अभियुक्त प्रकाश में आए थे, जिनमें से 04 अभियुक्तों को जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अभियुक्त सौरभ उर्फ नीटू को STF द्वारा बागपत से गिरफ्तार किया जा चुका है एवं एक अन्य अभियुक्त प्रदीप लगातार फरार चल रहा था । वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उनके घर की कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी थी तथा गिरफ्तारी पर उच्चाधिकारियों द्वारा ₹50,000/- का इनाम घोषित किया गया था।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ* के जानकारी देते हुए बताया कि लम्बे समय से फरार चल रहे उक्त अभियुक्त प्रदीप के सम्बन्ध में STF टीम इनपुट विकसित कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे साथ ही लगातार किय जा रहे प्रयास, पतारसी-सुरागरसी एवं प्राप्त इनपुट के आधार पर के टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इनामी अभियुक्त प्रदीप को चंडीगढ़ पंजाब से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गयी है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
प्रदीप S/O बृजपाल R/O ऊदपुर झिझाना शामली उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष।

