*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून के दमदार नेतृत्व में दून पुलिस ने सुलझायी ब्लाइंड मर्डर की मिस्ट्र,प्रेमनगर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का 12 घंटे के अंदर खुलासा*
*मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम*
*घटना से जुड़ी सभी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस पहुंची हत्यारे प्रेमी तक*
*पत्नी के अवैध सम्बन्धों की जानकारी बनी हत्या की मुख्य वजह*
*शराब पिलाने के बहाने मृतक को माण्डुवाला के जंगल में ले गई थी अभियुक्ता*

*प्रेमी के साथ मिलकर मृतक पर धारदार चाकू से हमला कर दिया था घटना को अंजाम*
*घटना के बाद मृतक के शव को जंगल से नीचे खाई में दिया था फेंक*
*मृतक की पत्नी का 03 वर्षों से अभियुक्त से चल रहा था प्रेम प्रसंग*
प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत मंडुवाला डॉल्फिन कॉलेज के पास के जंगलों मे एक पुरूष का शव खाई में बरामद होने की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रेमनगर पुलिस को प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर एक पुरूष, जिसकी शिनाख्त मदन मुखिया पुत्र बालेश्वर मुखिया निवासी ग्राम बोन गांव जिला सहरसा बिहार उमर 38 वर्ष हाल पता मांडूवाला झाझरा देहरादून के रूप में हुई, का शव खाई में बरामद हुआ, जिसकी गर्दन में धारदार हथियार से वार किए गए थे।
घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा अन्य अधिकारियों द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। मौके पर फारेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल की फोटोग्राफी वीडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना प्रेमनगर पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास व आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तथा घटना स्थल के आसपास रह रहे मजदूरों के सत्यापन की कार्यवाही की गई। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मांडूवाला बाला सुंदरी मंदिर के पास से घटना में शामिल अभियुक्त लल्लन शर्मा को गिरफ्तार किया गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मृतक की पत्नी मीना के साथ मिलकर मृतक मदन मुखिया की हत्या करना स्वीकार किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर घटना में शािमल मृतक की पत्नी मीना को पुलिस द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त लल्लन की निशानदेही पर पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकु को घटना स्थल के पास झाडियों से बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त लल्लन शर्मा द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है तथा मॉडुवाला मे सुनील टेलर के यहाँ किराये पर रहकर मजूदरी का काम करता है। पिछले 2-3 वर्षों से उसका अपने पडोसी मदन मुखिया की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी किसी को भी नही थी। दो दिन पूर्व मॉडूवाला मे तिरूपति मंदिर मे मजदूरी का काम करने के दौरान मदन मुखिया द्वारा दोपहर के समय उसका फोन चैक किया तो फोन मे उसे अपनी पत्नी तथा लल्लन की फोटो/वीडियो दिखाई दी, जिस पर गुस्से में आकर मदन द्वारा अभियुक्त तथा अपनी पत्नी को जान से मार देने तथा उन दोनो के अवैध रिश्ते के बारे में सभी को बताने की धमकी दी गई। उक्त धमकी से डरकर अभियुक्त ने अपना राज खुलने तथा बदनामी के डर से मदन मुखिया की पत्नी को सारी बाते बताते हुए उसके साथ मिलकर मदन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक शाम के समय मदन मुखिया की पत्नी उसे शराब पिलाने के बहाने अपने साथ डाल्फिन कालेज के साथ लगते हुए जंगल में ले गयी, जहां मदन मुखिया को शराब पिलाने के बाद उसके नशे में धुत होने पर उसने, अभियुक्त लल्लन के साथ मिलकर मदन का चाकु से गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद अभियुक्तों द्वारा मृतक के शव को जगंल से नीचे खाई में फेंक दिया तथा घटना में प्रयुक्त चाकु को पास की ही झाडियों में छिपा दिया।
*गिरफ्तार*
1- लल्लन शर्मा पुत्र गणेश शर्मा निवासी ग्राम वीरवार, पोस्ट मेनाग्राम, थाना महिषी, जिला सहरसा, बिहार, उम्र 23 वर्ष हाल पता सुनील टेलर का किराएदार मांडूवाला, लोअर प्रेमनगर, जनपद देहरादून
2- मीना देवी पत्नी मदन निवासी बोंनगांव थाना महिषी जिला सहरसा बिहार उम्र 30*

