*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस*

*भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो के साथ चाचा- भतीजे की जोड़ी आयी दून पुलिस की गिरफ्त में*
*अभियुक्तो के कब्जे से 02 लाख से अधिक मूल्य की 01 किलो 30 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद*
*गिरफ्तार अभियुक्त स्वयं भी है नशे के आदि, बरामद चरस को नशे के आदि अन्य व्यक्तियों को बेचकर मुनाफा कमाने की थे फिराक में*
*तस्करी मे प्रयुक्त मोटर साईकिल को किया सीज*
डोईवाला पुलिस टीम द्वारा गुलाब होटल के पास, अठूरवाला रोड पर आकस्मिक रूप से संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिग के दौरान मो0सा0 स्पलेन्डर संख्या UK07FJ-9441 में सवार 02 व्यक्तियों 1- गौरव पुत्र राजेश निवासी मोथरोवाला सपेरबस्ती थाना नेहरू कालोनी देहरादून उम्र 22 वर्ष 2- कृष पुत्र संगीत पता मोथरोवाला सपैरबस्ती थाना नेहरू कालोनी देहरादून उम्र 19 वर्ष को संदिग्ध प्रतीत होने पर चैक किया गया तो उनके कब्जे से भारी मात्रा में 01 किलो 30 ग्राम अवैध चरस बरामद हुयी ।
पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वे दोनो आपस मे चाचा-भतीजे है, जो मोथरोवाला सपेरा बस्ती के निवासी है, तथा स्वयं भी नशे के आदी हैं। बरामद चरस को उनके द्वारा एक स्थानीय व्यक्ति से खरीदा गया था, जिसे वह अलग-अलग स्थानों पर घूमकर नशे के आदी व्यक्तियो को ऊंचे दामो पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।

