*INDIA CRIME NEWS पटेलनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में शामिल को चंद घंटों में पुलिस ने वाहन सहित किया गिरफ्तार*

*पुलिस की त्वरित कार्यवाही व सघन चेकिंग का दिखा परिणाम*
*पूर्व में कॉलेज में हुए विवाद के चलते अभियुक्तों द्वारा दिया गया था फायरिंग की घटना को अजांम*
*घटना में शामिल अभियुक्त के अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दी जा रही दबिशें*
स्विफ्ट कार में सवार युवकों द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में फायरिंग किये जाने तथा उसमें 01 युवक के घायल होने की सूचना कोतवाली पटेलनगर को प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा घटना के सम्बंध में आस-पास के लोगो से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। उक्त घटना में घायल युवक साहिल को उसके साथियों द्वारा उपचार हेतु महंत इन्द्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के सम्बंध में घायल युवक के साथी अशुंल पुत्र शिवकुमार, निवासी शिकारपुर, मंगलौर द्वारा एक प्रार्थना पत्र कोतवाली पटेलनगर पर दिया गया, जिसके उसके द्वारा बताया गया कि उसका तथा उसके साथी आदित्य व सुजल का गुरमीत नाम के एक युवक के साथ विवाद चल रहा था, जिसके चलते गुरमीत द्वारा अपने अन्य साथियों अमन, रोहित व एक अन्य के साथ मिलकर उन पर फायरिंग की गई, जिसमें उसके साथी साहिल को गोली लग गई।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत कन्ट्रोल रूम के माध्यम से जनपद के सभी थानो व सीमावर्ती चैक पोस्टों को संदिग्ध कार सवारों की तलाश हेतु अवगत कराया गया । घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही तथा पूर्व से सम्पूर्ण जनपद में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के परिणामस्वरूप पुलिस द्वारा घटना में शामिल 01 अभियुक्त रोहित को घटना में प्रयुक्त कार के साथ चैकिंग के दौरान नया गांव बैरियर से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अभियुक्त के अन्य साथियों की तलाश हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा उनके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशे दी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि उसके साथ घटना में शामिल अभियुक्त गुरमीत का उक्त युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था तथा उक्त विवाद के चलते आज गुरमीत द्वारा उनके साथ मिलकर आई0टी0एस0 कॉलेज वाली रोड पर आदित्य, सुजल व उसके साथियों पर फायरिंग की थी। उक्त फायरिंग में किसी को कोई चोट नही आई। मौके पर लोगो के इकटठा होने पर वे सभी स्विफ्ट कार से मौके से फरार हो गये थे, परन्तु आदित्य व उसके साथियों द्वारा मोटरसाइकिल से उनका पीछा करने पर शिमला बाईपास रोड सैंट ज्यूडस चौक के पास गुरमीत द्वारा दोबारा उन पर फायर किया गया, जिसमें आदित्य के एक साथी साहिल को गोली लगने से वह घायल हो गया और वे सभी मौके से फरार हो गये।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त*
रोहित पुत्र प्रदीप सिंह, निवासी ग्राम दलेडी, थाना बडगांव, सहारनपुर, उत्तरप्रदेश, हाल – होटल मैनेजमेंट का छात्र, सुभारती कॉलेज, देहरादून।
*बरामदगी* स्विफ्ट कार संख्या एच0आर0- 51-एजैड-0890

