*INDIA CRIME NEWS डोईवाला क्षेत्र में हुयी चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*
*चोरी किये गये माल के साथ 01 शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया माल हुआ बरामद*
*गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदी, नशे की लत के चलते दिया था चोरी की घटना को अंजाम*
*अभियुक्त पूर्व में भी चोरी व नशा तस्करी के अभियोग में जा चुका है जेल*
वादी श्री त्रिलोक सिंह रावत प्रधानाचार्य रा0उ0मा0वि0 डोईवाला देहरादून ने कोतवाली डोईवाला पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा रा0उ0मा0वि0 डोईवाला से विधुत की तार काटकर चोरी कर लिया है ।
चोरी की घटना के अनावरण तथा उसमे शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा उच्च स्तरीय सुरागरसी/पतारसी कर मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही घटनास्थल के आस-पास आने-जाने वाले मार्ग पर स्थापित CCTV कैमरो की फुटेजों का अवलोकन कर संदिग्धों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर मिल रोड, राजा के बाग के पास से घटना में शामिल अभियुक्त मुकुल उर्फ माईकल को चोरी किये गये माल के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदि है तथा अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए बन्द घरो/स्थानों की रैकी कर मौका देखकर चोरी की घटनाओ को अंजाम देता है।
*गिरफ्तार*
मुकुल उर्फ माईकल पुत्र भगवान दास, निवासी रेलवे कॉलोनी, ज्ञान विहार, डोईवाला, देहरादून, उम्र 26 वर्ष

