*INDIA CRIME NEWS केदारनाथ पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरने से तीर्थयात्री की मौत*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS केदारनाथ पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरने से तीर्थयात्री की मौत*

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। गौरीकुंड के निकट चिरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिरने से दो तीर्थयात्री इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक महिला तीर्थयात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। घटना के बाद यात्रा मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दोनों तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे। चिरबासा हेलीपैड के समीप अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरने से दोनों इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्र की टीम मौके पर पहुंची और घायल यात्री का रेस्क्यू कर उसे सोनप्रयाग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां घायल का उपचार चल रहा है।

वहीं, मृतक महिला तीर्थयात्री के शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनप्रयाग भेजा गया। हादसे के बाद सुरक्षा को लेकर यात्रा मार्ग पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *