*INDIA CRIME NEWS वाहन चोरी की 07 अलग- अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS वाहन चोरी की 07 अलग- अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा*

*एसएसपी दून की सटीक रणनीति से शातिर वाहन चोर गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में*

*घटनाओ को अंजाम देने वाले 02 शातिर वाहन चोरो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कब्जे से अलग-अलग घटनाओं में चोरी की गई 07 बुलेट मोटर साइकिल सहित कुल 13 दो पहिया वाहन हुए बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के हैं अपराधी, सुनियोजित तरीके से रैकी कर देते थे वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम।*

*पुलिस से बचने के लिये घटना के बाद वाहनों की नम्बर प्लेट हटाकर गली मोहल्लों के रास्ते हो जाते थे फरार*

*अपने खर्चों की पूर्ति के लिये चोरी के वाहनों की नम्बर प्लेट हटाकर उन्हें अपने परिचितों को देते थे किराये पर*

*चोरी के सभी वाहनों को बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में थे अभियुक्त, कर रहे थे ग्राहकों की तलाश*

आदित्य पुत्र विरेन्द्र निवासी चन्द्रबनी चोयला पटेलनगर देहरादून द्वारा अपनी बुलेट राँयल इनफिल्ड संख्या: यू0के0-07- एफजे-9383 तथा वादी दीपक सिंघल निवासी शक्ति विहार माजरा देहरादून द्वारा अपनी बुलट राँयल इनफील्ड यू0के0-07-डीएक्स-2536 के चोरी होने के सम्बन्ध कोतवाली पटेलनगर पर दी गई थी तहरीर!

वाहन चोरी की घटनाओं की गम्भीरता के दृष्टिगत उनके अनावरण तथा घटनाओं में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना पटेलनगर पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया गया। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की अध्यतन स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हरिद्वार बाईपास रोड कबाडी बाजार के पास नव निर्मित सडक से वाहन चोरी की घटनाओ में शामिल 02 अभियुक्तों को चोरी की 02 बुलेट मोटर साईकिलो के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ में दोनों अभियुक्तों द्वारा देहरादून के अलग-अलग स्थानों से अन्य बुलेट मोटर साईकिलें व दोपहिया वाहनों को चोरी करना स्वीकार किया गया। जिनकी निशानदेही पर पुलिस द्वारा 05 अन्य राँयल इनफील्ड बुलट मोटर साईकिल सहित चोरी के कुल 13 दो पहिया वाहन बरामद किये गये।

अभियुक्तो द्वारा पूछताछ में उनके द्वारा चोरी के 02 अन्य दो पहिया वाहनों, जिसमें 01 राँयल इनफील्ड मोटर साईकिल के थाना श्यामपुर हरिद्वार व 01 अन्य वाहन के पानीपत हरियाणा में पुलिस द्वारा सीज किये जाने की जानकारी दी गई, जिनकी बरामदगी हेतु टीम रवाना की गई है। अन्य बरामद वाहनो के सम्बन्ध में जानकारी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैl

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा योजना बनाकर अलग-अलग स्थानों पर घूमते हुए सुनसान जगहों पर खडे दो पहिया वाहनों को चिन्हित किया जाता है तथा मौका देखकर वहां चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया जाता है। घटना के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिये अभियुक्त चोरी के वाहनों से नम्बर प्लेट को हटाकर उन्हें गली-मोहल्लों के बीच से ले जाते हुए पूर्व में चिन्हित किये गये स्थान पर खडा कर देते थे तथा सही ग्राहक मिलने पर वाहनों को उन्हें बेच देते थे। अपने खर्चों की पूर्ति के लिये अभियुक्तों द्वारा वाहनों की नम्बर प्लेट हटाकर उन्हें अपनी पहचान के लेागों को किराये पर भी दिया जाता था। अभियुक्तों की योजना चोरी के उक्त सभी वाहनों को बाहर ले जाकर बेचने की थी , जिसके लिये वे ग्राहकों की तलाश कर रहे थे।


*गिरफ्तार*

1-विवेक सिंह विश्नोई पुत्र धनवीर सिंह विश्नोई निवासी निकट लखेड़ा टैंट हाउस, श्यामपुर कांगड़ी, थाना श्यामपुर, जिला हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष ।
2- गुरप्रीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी ग्राम टाटवाला श्यामपुर कांगड़ी, थाना श्यामपुर, जिला हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *