*INDIA CRIME NEWS मेहनत को मिला मंच, कांवड़ मेले की सफलता का हुआ भव्य सम्मान*

*कांवड़ मेला-2026 के सफल आयोजन के बाद प्रेमनगर आश्रम में आयोजित हुआ भव्य “बड़ा खाना” एवं सम्मान समारोह।*
*मुख्यालय स्तर से पुलिस के आला अधिकारियों सहित पैरामिलिट्री फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में हुए शामिल।*

*DM मयूर दीक्षित एवं SSP हरिद्वार नवनीत सिंह ने मुख्य अतिथि एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन, आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे, आईजी कुंभ योगेंद्र सिंह रावत, आईजी रेंज राजीव स्वरूप, डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र गुंज्याल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं अतिथिगण का पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत*

*एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई कांवड़ यात्रा की रिपोर्ट ने मेले की सफलता की पूरी कहानी बयां की। रिपोर्ट के दौरान तालियों की गूंज ने पुलिस की मेहनत और उपलब्धियों पर मुहर लगाई*
*कांवड़ मेले को सफल बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले मेहनतकश पुलिस ऑफिसर्स, ट्रैफिक वालंटियर्स एवं SPOs को सम्मानित किया गया*

*पहली बार विभागीय जिम्मेदारी निभा रहे ट्रेनी रिक्रूट्स द्वारा कांवड़ मेले के दौरान किए गए उम्दा प्रदर्शन की भी चौतरफा सराहना हुई*
*मुख्य अतिथि द्वारा समस्त पुलिस फोर्स को सफल आयोजन की बधाई देते हुए 03 दिवस के पारितोषिक अवकाश की घोषणा की गई*
*समारोह के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं अतिथियों ने साथ बैठकर लजीज भोजन का आनंद लिया*

#HaridwarPolice #KanwarMela2026 #KawadMela #UttarakhandPolice #SSPHaridwar #NavneetSingh #Police #TrafficVolunteers #SPO #MitrataSevaSuraksha #HarHarMahadev

