*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून की सख्ती भू- माफियाओं पर पड़ रही भारी,भूमि विक्रय के नाम लाखो की धोखाधड़ी में लिप्त 01और को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून की सख्ती भू- माफियाओं पर पड़ रही भारी,भूमि विक्रय के नाम लाखो की धोखाधड़ी में लिप्त 01और को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेजों तैयार कर एक व्यक्ति से की थी 65 लाख रु० की धोखाधडी*

*धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्त के 01 अन्य साथी को एक दिन पूर्व ही पुलिस द्वारा किया गया था गिरफ्तार*

कोतवाली सहसपुर पर वादी डा0 शैलेन्द्र तिवारी पुत्र रमेश चन्द्र तिवारी निवासी हरर्बटपुर विकासनगर जनपद देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र विपक्षी रजनीश सैनी, प्रियाशु सैनी, हर्षवर्धन व दीपक आदि सभी निवासीगण फतेहपुर धर्मावाला द्वारा आपराधिक षडयन्त्र करते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि विक्रय के नाम पर उनसे 65 लाख रूपये की धनराशि धोखाधडी से हडपना व पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दी गयी।

उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान प्राप्त दस्तावेजी साक्ष्यो के आधार पर अभियोग में नामजद 01 अभियुक्त दीपक पुत्र मदन सिंह को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, घटना में नामजद अन्य अभियुक्तों में से अभियुक्त रजनीश सैनी द्वारा मा० न्यायालय से अग्रिम जमानत ली गई है जबकि 01 अभियुक्त वीरू की पूर्व में ही मृत्यु हो गई, अभियोग में नामजद व प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तो के विरुद्ध पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं, पुलिस द्वारा प्राप्त साक्ष्यो के आधार पर अभियोग में प्रकाश में आए एक अन्य अभियुक्त दीपक पुत्र सुरेश को मेहुवाला खालसा थाना विकास नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *