*INDIA CRIME NEWS कांवड़ मेला–2026 के दौरान उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित हुए SDRF जवान नितेश खेतवाल*
कांवड़ मेला–2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं विभिन्न रेस्क्यू अभियानों में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए SDRF जवान नितेश खेतवाल को एसएसपी हरिद्वार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी हरिद्वार ने नितेश खेतवाल के साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं कुशल रेस्क्यू कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की। यह सम्मान SDRF के प्रत्येक जवान के समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भावना का प्रतीक है, जो हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

#SDRFUttarakhand #KanwarMela2026 #HaridwarPolice #Rescue #DutyWithHonor #UttarakhandPolice
