*INDIA CRIME NEWS ढोल बजाकर खोली अपराधी की पोल,वांछित/ईनामी के विरुद्ध दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS ढोल बजाकर खोली अपराधी की पोल,वांछित/ईनामी के विरुद्ध दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी*

*जानलेवा हमले के अभियोग मे फरार अभियुक्त की संपत्ति कुर्की की उदघोषणा करने उसके घर पहुँची दून पुलिस*

आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के साथ-साथ विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के एसएसपी देहरादून सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। वांछित अभियुक्त आसिफ बाबा उर्फ आसिफ मलिक जिसके द्वारा व अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एमजे टाॅवर के बेसमेंट में एक व्यक्ति प्रियांश जैन के साथ मारपीट कर उस पर धारधार हथियारो से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था, की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत थी पर अभियुक्त आसिफ अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध पूर्व में न्यायालय से गैर जमानती वारेंट प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए परंतु अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर पुलिस द्वारा अभियुक्त आसिफ मलिक पुत्र मोहम्मद यासीन, निवासी मेहुवाला, नया नगर, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून के विरुद्ध न्यायालय से आदेश प्राप्त करते हुऐ उद्घोषणा की प्रक्रिया में अभियुक्त के निवास स्थान तथा सार्वजनिक स्थान/मुख्य चैराहे पर ढोल-नगाड़ो के साथ दो गवाहों के समक्ष कराई गई तथा अभियुक्त के मकान के मुख्य गेट सहित मोहल्ले के मुख्य-मुख्य स्थानों व चैराहों पर धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा चस्पा की गई। मुनादी के दौरान अभियुक्त आसिफ को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने तथा ऐसा न करने पर मा0 न्यायालय के आदेशानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने संबंधी उद्घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *