*INDIA CRIME NEWS गोली चलने विकासनगर के कल्याणपुर इलाके में फैली सनसनी,किराए के घर में पुरुष-महिला मिले लहूलुहान हालत में*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS गोली चलने विकासनगर के कल्याणपुर इलाके में फैली सनसनी,किराए के घर में पुरुष-महिला मिले लहूलुहान हालत में*

देहरादून। जिले के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर इलाके में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई थी, जब एक घर से गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे के नजारा ही कुछ और था। कमरे में जहां एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी, तो वहीं महिला गंभीर रूप से घायल थी। घायल महिला को पुलिस ने तुरंत हॉस्पिटल भिजवाया।

घायल महिला को हॉस्पिटल भिजवाने के बाद पुलिस ने फारेसिंक टीम को भी मौके पर बुलवाया और साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल पुलिस तमाम एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि गोली चलने के कारणों और दोनों के संबंधों व घटना की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा जांच और फारेसिंक रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए विकासनगर सीओ विवेक कुटियाल ने बताया कि 22 जुलाई सुबह को विकासनगर के कल्याणपुर इलाके में एक घर से गोली चलने की आवाज आई थी। इसकी सूचना पुलिस को करीब 10.15 बजे मिली। सूचनाएं मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।
पुलिस के अनुसार, चकराता निवासी कमलेश ने त्यूणी निवासी संगीता पर तमंचे से फायर किया। गोली महिला की कनपटी को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद कमलेश ने अपनी कनपटी पर गोली मार ली। घटना के समय महिला के दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे।

सुबह करीब 10.15 से 10.20 बजे के बीच गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने दरवाजे की जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

कमरे के अंदर कमलेश और संगीता दोनों खून से लथपथ पड़े मिले। जांच में पता चला कि कमलेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि संगीता की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने घायल महिला को तत्काल विकासनगर के लेहमन अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में देहरादून के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मौके पर पहुंचकर पता चला कि गोली घर से अंदर से चली थी और घर अंदर से बंद था। पुलिस ने घर में अंदर जाने के लिए खिड़की की जाली को तोड़ा। जब पुलिस घर के अंदर पहुंची तो देखा कि एक महिला और एक पुरूष दोनों लहुलुहान स्थिति में है। महिला की सांसें चल रही थी, जबकि पुरुष की मौत हो चुकी थी। घायल महिला को यहां से सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से हायर सेंटर को रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसको गोली लगी हुई थी, जो मौके पर मृत अवस्था में था। महिला के परिजनों को सूचित कर दिया है। मृतक व्यक्ति के बारे में अभी जांच चल रही है। मौके से पुलिस को एक तमंचा भी बरामद हुआ है। महिला इस घर में किराए पर रहती थी, जिसके पति को पुलिस ने घटना की सूचना दे दी है। जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

*प्रेम प्रसंग की आशंका*
प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, कमलेश और संगीता दोनों ही शादीशुदा थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि कमलेश का संगीता के घर पर अक्सर आना-जाना था। इसी आधार पर पुलिस इस घटना को आपसी संबंधों से जोड़कर जांच कर रही है। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट्स और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मौके से तमंचा भी बरामद कर लिया है, जिससे फायरिंग किए जाने की आशंका है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा फॉरेंसिक रिपोर्ट और घायल महिला के होश में आने के बाद दर्ज होने वाले बयान के आधार पर ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *