*INDIA CRIME NEWS राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ की तैयारी को दिया गया फाइनल टच,गुरूवार को कार्यक्रम का एंथम किया गया जारी*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ की तैयारी को दिया गया फाइनल टच,गुरूवार को कार्यक्रम का एंथम किया गया जारी*

देहरादूनरू नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल यानी 17 जुलाई को देहरादून आ रहे हैं। जिसके तहत वे रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शिकरत करेंगे। जहां वे युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। ऐसे में उनकी कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत अन्य बड़े नेताओं ने कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान गणेश गोदियाल ने पंडाल, सीटिंग अरेंजमेंट से लेकर पूरे ग्राउंड का भ्रमण किया और पार्टी नेताओं को व्यवस्थाओं से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए।

श्छात्रों की गूंजश् कार्यक्रम का आधिकारिक एंथम भी जारी किया गया। पार्टी के मुताबिक, यह एंथम देशभर के युवाओं और छात्रों के बीच शिक्षा समान अवसर और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का नया उत्साह एवं विश्वास जताएगा। श्बहुत हुआ चलो युवा, हाथ से हाथ जोड़ के, अन्याय का घड़ा फोड़ के।।।श् जैसे गीत नहीं बल्कि, करोड़ों युवाओं के भावनाओं की अभिव्यक्ति हैं।

इधर, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राहुल गांधी के शुक्रवार को होने जा रहे कार्यक्रम को लेकर बताया कि आयोजन स्थल पर पूरी तैयारी हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने परेड ग्राउंड में कार्यक्रम स्थल की अनुमति स्थगित करके बाधा उत्पन्न करने का काम किया, लेकिन एक संस्था ने अपने मैदान की अनुमति देकर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जगह दी है।

उन्होंने संस्था का आभार जताते हुए कहा कि इस जगह को उपलब्ध कराने में सरकार का कोई योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कार्यक्रम को बाधित करने का पूरा प्रयास किया, इन सबके बावजूद राहुल गांधी का यह कार्यक्रम सफल रहेगा और काफी संख्या में छात्र और युवा आयोजन स्थल पर जुटेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल राहुल गांधी ने खुद यह इच्छा रखी थी कि देहरादून उनकी यादों का शहर रहा है। उन्होंने देहरादून से अपनी शिक्षा ग्रहण की। इसलिए छात्र भी उनके साथ संवाद करने के लिए उत्साहित हैं।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी बन्नू स्कूल स्थित आयोजन स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोटा में राहुल गांधी के साथ हजारों छात्रों ने संवाद स्थापित किया था। इसी तरह उन्होंने जब देहरादून में विभिन्न यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के साथ बातचीत की, तो यहां भी छात्र छात्राओं के बीच राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला है। उन्होंने राज्य सरकार पर शिक्षण संस्थानों को खत्म किए जाने का आरोप भी लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *