*INDIA CRIME NEWS ट्रैफिक प्लॉन,दिनांक 16/07/2026 को जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान दून का यातायात प्लान रहेगा कुछ इस तरह*

*रथ यात्रा का रूट* – श्रीराम मन्दिर दीपकालोनी – किशननगर चौक – बिन्दाल पुल – अम्बेडकर पार्क- पल्टन बाजार – धामावाला बाजार – रामलीला बाजार – तिलक रोड से वापस दीपलोक कालोनी तक ।
*शोभा यात्रा के दीपलोक कालोनी से चकराता रोड पर पहूँचने पर बल्लूपुर चौक से ट्रैफिक को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जायेगा । साथ ही रथ यात्रा के साथ – साथ यातायात का संचालन भी किया जायेगा*
*शोभा यात्रा के बिन्दाल पुल पास करने पर किशननगर चौक से घण्टाघर जाने वाले ट्रैफिक को यातायात दबाव के दृष्टिगत कैण्ट होते हुये डायवर्ट किया जायेगा*
*शोभा यात्रा के घण्टाघर पास करने पर बिन्दाल से आने वाले यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा एवं ओरियण्ट / दर्शनलाल चौक से घण्टाघर आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जायेगा*
*शोभायात्रा के दीपलोक कालोनी पहूँचने पर सभी स्थानों से ट्रैफिक से सामान्य कर दिया जायेगा*
*बैरियर प्वांईट*
1- बल्लूपुर चौक
2- ओरियण्ट चौक
3- दर्शनलाल चौक
4- बिन्दाल कट

