*INDIA CRIME NEWS गोदाम में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS गोदाम में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

*घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया लगभग 01 लाख रू० मूल्य का सामान बरामद*

सुमित कम्बोज द्वारा थाना कोतवाली नगर पर एक लिखित तहरीर दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके गोदाम से ए०सी० के आउटडोर यूनिट तथा इन्वर्टर चोरी कर लिया है।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली नगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आस पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 14-07-26 को कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कावंली रोड पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अजांम देने वाले 01 अभियुक्त रवि सिंह को घटना में चोरी किये गये लगभग 01 लाख रू0 के माल के साथ गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार*

रवि सिंह पुत्र बबलू निवासी 159 छबीलबाग, कोतवाली नगर, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *