*INDIA CRIME NEWS दून में छात्रों के गूंज सम्मेलन में 17 जुलाई को शिरकत करेंगे राहुल गांधी*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS दून में छात्रों के गूंज सम्मेलन में 17 जुलाई को शिरकत करेंगे राहुल गांधी*

देहरादून। 17 जुलाई को राहुल गांधी देहरादून आएंगे। इस दौरान राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना है।

एक ओर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा आज संपन्न हुआ है तो वही, दूसरी ओर राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। इससे पहले राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा 4 और 5 जून को होना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते राहुल गांधी तय कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाए। 4 जून को राहुल गांधी पंतनगर पहुंच गए थे। जहां से उन्हें अल्मोड़ा जाना था, लेकिन खराब मौसम को देखते हुए पायलट ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया। जिसके बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी थी।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि देशभर में हुए पेपर लीक के मामले की वजह से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। तमाम बच्चों ने खुदखुशी कर ली। पेपर लीक की वजह से न सिर्फ बच्चे बल्कि उनके परिवार और पूरा समाज कितने भारी नुकसान में है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में बच्चों की आवाज उठाने के लिए राहुल गांधी, देश में जगह जगह पर जा रहे हैं। इसी क्रम में राहुल गांधी 17 जुलाई को उत्तराखंड भी आ रहे हैं।

इसके साथ ही छोटी- छोटी नौकरियों के लिए प्रदेश के युवा पलायन कर देश के अन्य क्षेत्रों में जा रहे हैं। ऐसे में एक बड़ा सवाल यही है कि प्रदेश में ही यूवा को क्यों नहीं रोजगार मिल रहा है? कांग्रेस के शासनकाल के दौरान जो इंडस्ट्री लगी थी वो भी बंद होती जा रही है। जिसको रोकने के लिए कोई पॉलिसी नहीं है। यही वजह है कि राहुल गांधी उत्तराखंड आ रहे हैं। 17 जुलाई की शाम को युवाओं के साथ संवाद करेंगे। इसके लिए छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *