*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस का अपराधियों पर रैपिड एक्शन जारी,मोबाइल चोरी की घटना का 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा*

*घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किये गये 02 मोबाइल फोन हुए बरामद*
*अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये अभियुक्त द्वारा दिया गया मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम*
अंकित कुमार पुत्र श्री जयवीर सिंह निवासीड जगपुरा, बिजनौर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी- सत्यपाल का मकान, 148/1 डी0एल0 रोड, डालनवाला, जनपद देहरादून द्वारा थाना डालनवाला पर आकर तहरीर दी गयी कि रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके कमरे में रखे उनके व उनके साथी विकुल कुमार के 02 मोबाइल फोनों को चोरी कर लिया है।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली डालनवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आस पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान डी०एल० रोड नालापानी पुल के निकट शमशान घाट के पास से घटना में शामिल अभियुक्त अनुज कुमार उर्फ कातिया को घटना में चोरी किये गये 02 मोबाइल फोनों के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चोरी किये गये मोबाइल फोनों को कहीं बेचने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
*गिरफ्तार*
अनुज कुमार उर्फ कातिया पुत्र मुन्नू सिंह निवासी- 215 अंबेडकर कॉलोनी, थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र – 23 वर्ष

