*INDIA CRIME NEWS राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ केवल नारा नहीं, जीवन का मूल मंत्र हैः डॉ. अतुल कृष्ण*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ केवल नारा नहीं, जीवन का मूल मंत्र हैः डॉ. अतुल कृष्ण*

*राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के अंतर्गत दो विद्यालयों में प्रेरणादायी कार्यक्रम सम्पन्न*

देहरादून। राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के अंतर्गत आज पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय, आई.एम.ए., प्रेमनगर, देहरादून में विद्यालय के प्रधानाचार्य माम चन्द के सहयोग एवं मार्गदर्शन में एक प्रेरणादायी एवं राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वहीं अभियान के अंतर्गत एस.जी.आर.आर. इंटर कॉलेज, भाऊवाला में भी सफलतापूर्वक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दोनों कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि सुभारती समूह के संस्थापक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. अतुल कृष्ण जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम केवल एक नारा नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के जीवन का मूल मंत्र होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, ईमानदारी, नैतिक मूल्यों तथा उत्कृष्ट चरित्र को अपनाकर आदर्श नागरिक बनने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय, आई.एम.ए. के प्रधानाचार्य माम चन्द ने राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नैतिकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को सुदृढ़ करते हैं।
एस.जी.आर.आर. इंटर कॉलेज, भाऊवाला की प्रधानाचार्या दमयंती प्रेन्द्रियाल ने भी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान विद्यार्थियों में संस्कार, चरित्र, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने की दिशा में अत्यंत प्रभावी पहल है।

राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान, देहरादून के निदेशक एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. रवीन्द्र कुमार सैनी ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति उसके चरित्रवान नागरिक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सत्य, सेवा, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का आधार बनाने का आह्वान करते हुए अभियान के चार मूल मंत्र-राष्ट्र प्रथम, जय हिन्द, वन्दे मातर एवं भारत माता की जय को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।

इन दोनों अवसरों पर सुभारती अस्पताल के ओ.एस.डी. बलवंत बोहरा, समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक अर्जुन लाल कोहली तथा समाजसेवी जगदीश गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए अपने उत्कृष्ट आचरण, नैतिक मूल्यों एवं सेवा भावना से समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा बनने का संदेश दिया।

दोनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ष्राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथमष् का संकल्प लिया तथा देश सेवा, नैतिक मूल्यों के पालन और आदर्श नागरिक बनने का प्रण किया।
राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के अंतर्गत निरंतर विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किए जा रहे ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रीय चेतना का संचार कर रहे हैं तथा एक संस्कारित, चरित्रवान एवं सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *