*INDIA CRIME NEWS देर रात दो बाइकों की भिड़ंत से तीन दोस्तो की मौत, दो घायल,रुड़की तहसील के बाजुहेड़ी गांव में कांवड़ पटरी पर हुआ हादसा  *

Share Button

*INDIA CRIME NEWS देर रात दो बाइकों की भिड़ंत से तीन दोस्तो की मौत, दो घायल,रुड़की तहसील के बाजुहेड़ी गांव में कांवड़ पटरी पर हुआ हादसा  *

*प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार बनीं हादसे की वजह
पुलिस से स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया*

रूड़की। देर रात कांवड़ पटरी मार्ग पर तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि टक्कर इतनी भयावह थी कि हादसे के बाद दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर मांस के टुकड़े बिखर गए। मौके पर पहंुची पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बाजूहेड़ी गांव के पास कांवड़ पटरी मार्ग पर बीते देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार लोग कई फीट दूर जाकर गिरे, हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया गया।

जहां पर उनकी हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इसी के साथ पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लिया और तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया गया। हालांकि हादसे के बाद काफी देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर मानी जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है, परिजनों में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि घटनास्थल के आस पास जानकारी करने पर पता चला कि बिना नम्बर मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति पिरान कलियर से रुडकी की ओर आ रहे थे, जिस पर राजा (उम्र 19 वर्ष) पुत्र अर्जुन सिह निवासी बहादपुर खादर थाना लक्सर व शिवम (उम्र 19 वर्ष) पुत्र हंशलाल निवासी उपरोक्त और जसवीर (उम्र करीब 24 वर्ष) पुत्र वीर सिह निवासी बार्ड नम्बर 4 लक्सरी थाना कोतवाली लक्सर सवार थे।
वहीं, दूसरी बाइक पर ज्ञानू (उम्र 27 वर्ष) पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम रोहाना कला हरिजन बस्ती मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) और दीपक कुमार (उम्र करीब 25 वर्ष) पुत्र सुशील कुमार निवासी ग्राम रोहाना कला हरिजन बस्ती मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) सवार थे। वाहनों को सुरक्षा की दृष्टी से थाना भिजवाया गया और घायल व्यक्तियों में राजा पुत्र अर्जुन व जसवीर पुत्र वीर सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ज्ञानू घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है, वहीं दूसरी ओर शिवम को एम्स ऋषिकेष रेफर कर दिया है, जिनमें दीपक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।

*काशीपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत*
रुद्रपुर। काशीपुर से मंगलवार को डंपर की टक्कर से 22 वर्षीय युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र में शोक का माहौल है। काशीपुर के महेशपुरा मदर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय अभिषेक यादव, पुत्र स्वर्गीय भूप सिंह, की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभिषेक गंगे बाबा रोड से गुजर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। डंपर चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

*ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध मौत,जांच में जुटी पुलिस*
उधमसिंह नगर। जिले में ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर की लाश ट्रक के केबिन में मिली है। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट के परिसर खड़ा हुआ था। ट्रक ड्राइवर की शिनाख्त 53 साल के अजय पाल सिंह के रूप में हुई है, जो यूपी के अमरोहा का रहने वाला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस, 108 एंबुलेंस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. फिहलाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है। घटना सुबह करीब दस बजे बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार दिनेशपुर थाना क्षेत्र के जाफरपुर में न्यू इंडिया ट्रांसपोर्ट के संचालक खुर्शीद अहमद ने पुलिस को सूचना दी कि उनका ड्राइवर ट्रक के केबिन के अंदर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। सूचना मिलते ही दिनेशपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा को भी बुलाया गया। मौके पर पहुंचे 108 एंबुलेंस के चिकित्सकों ने चालक की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *