*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस का प्रहार,वाहन चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर पुलिस ने किया खुलासा*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस का प्रहार,वाहन चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर पुलिस ने किया खुलासा*

*घटना को अंजाम देने वाले वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कब्जे से घटना में चोरी की गयी स्कूटी हुई बरामद*

जितेन्द्र कुमार पुत्र हीरा राम निवासी हिल क्युँन पब्लिक स्कूल कृष्णा वेल्डिंग शॉप, बालावाला रोड, नथुवावाला, रायपुर, देहरादून ने थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी स्कूटी एक्टिवा नम्बर UK07BL-8323 को उनकी दुकान बालावाला से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया है।

गठित टीम द्धारा घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तथा पूर्व में वाहन चोरी में प्रकाश में आये वाहन चोरों का सत्यापन कर उनके अध्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी, जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा  गुरमीत सिंह पुत्र दलेर सिंह निवासी शेरावाली माता मंदिर के पास कस्बा लुधियाना पंजाब हाल पता देहराखास पटेलनगर देहरादून को बालावाला रायपुर से घटना में चोरी की गयी स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशा करने का आदी है व नशे के खर्चों की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त स्कूटी को चोरी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *