*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून की सटीक रणनीति से दून पुलिस के चक्रव्यूह में फसते नशा तस्कर*
*मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 महिला सहित 03 को दून पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रो से किया गिरफ्तार*

*कब्जे से लगभग साढ़े 05 लाख रू0 मूल्य की 17.62 ग्राम अवैध स्मैक तथा 01 किलो 198 ग्राम गांजा हुआ बरामद*
*गिरफ्तार अभियुक्तों में से 02 अभियुक्त, पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जा चुके है जेल, जिन पर कई अभियोग है पंजीकृत*
*तस्करी में प्रयुक्त 01 कार व 01 स्कूटर को पुलिस ने किया सीज*

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को सार्थक करने तथा वर्तमान में प्रचलित *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में जनपद के अलग-अलग थानों पर गठित पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।
*1- कोतवाली विकासनगर*
*02 नशा तस्करों को लगभग साढे 05 लाख रू0 मूल्य की 17.62 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*चैकिंग के दौरान देहरादून पौंटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल के पास चैकिंग के दौरान ऑल्टो कार संख्या: यू0के0-07-बीटी-3409 को चैक करने पर वाहन चालक दिलशाद उर्फ शानू को 07.48 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी नशा तस्करी एवं चोरी के अभियोग में थाना सहसपुर एवं थाना सेलाकुई से जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
*प्रकरण 02 रात्रि में चैकिंग के दौरान स्थान बैराज रोड झूला पुल के पास डाक पत्थर विकासनगर से अभियुक्त आसिफ पुत्र इमरान को 10.13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: स्कूटी संख्या: यू0के0-16-ई-9927 को सीज किया गया। पूछताछ में अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त के विरूद्ध आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
*02: कोतवाली पटेलनगर* : 1.198 किलो ग्राम गांजा के साथ 01 महिला तस्कर को किया गिरफ्तार: चैकिंग के दौरान दोपहर को सब्जी मंडी सुलभ शौचालय के पास से एक महिला को 1.198 किलो ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार*
सिमरन साहनी पत्नी सूरज साहनी निवासी निकट ट्यूबवैल नंबर 4, ब्रह्मपुरी थाना पटेल नगर देहरादून उम्र 25 वर्ष
*बरामदगी :*
1- 1 किलो 198 ग्राम गांजा
2- 2630 रू0 नगद

