*INDIA CRIME NEWS नशा तस्करों के विरूद्ध जारी है दून पुलिस का एक्शन,अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 04 को किया गिरफ्तार*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS नशा तस्करों के विरूद्ध जारी है दून पुलिस का एक्शन,अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 04 को किया गिरफ्तार*

*कब्जे से 07 लाख रू0 से अधिक अनुमानित मूल्य की 24.51 ग्राम अवैध स्मैक, 01 किलो 200 ग्राम अवैध गाँजा तथा 151 ग्राम चरस हुई बरामद*

*चरस तस्करी में गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी एंव अन्य आपराधिक गतिविधियों में जा चुका है जेल*

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

*साढे 05 लाख रू0 अनुमानित मूल्य की 18.37 ग्राम अवैध स्मैक के साथ महिला अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

डोईवाला पुलिस द्वारा केशवपुरी बस्ती, डोईवाला क्षेत्र में आकस्मिक चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्ता शाहिन खातून पत्नी नाकी उर्फ सुन्दर को 18.37 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार*

शाहिन खातून पत्नी नाकी उर्फ सुन्दर निवासी केशवपुरी बस्ती, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र 27 वर्ष

*बरामदगी*

18.37 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित कीमत 05 लाख 50 हज़ार रूपये)*

*151 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुका है जेल*

डोईवाला पुलिस द्वारा रात्रि चैकिंग के दौरान सौंग नदी पुल के पास से 01 अभियुक्त मुकुल उर्फ माइकल को 151 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में जेल जा चुका है।

*गिरफ्तार*

मुकुल उर्फ माइकल पुत्र स्व0 भगवान दास निवासी ज्ञान विहार रेलवे कॉलोनी वार्ड नंबर 18, डोईवाला, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष

*बरामदगी:* 151 ग्राम अवैध चरस

*02 लाख रू0 अनुमानित मूल्य की 6.14 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

चैकिंग के दौरान ऋषिकेश पुलिस टीम द्वारा ट्राजिंट कैंप गेट न0- 03 के पास से 01 अभियुक्त आकाश उर्फ गोलू को 6.14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार*

आकाश उर्फ गोलू पुत्र आनंद मणी निवासी गली न०- 05, कुम्हार बाडा, ऋषिकेश, उम्र- 23 वर्ष

*बरामदगी:* 06.14 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित मूल्य 02 लाख रू0)*

*1 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान दून यूनिवर्सिटी रोड से एक अभियुक्त जीतनाथ को 1 किलो 200 ग्राम अवैध गाँजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0- 114/26 धारा: 08/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

जीत नाथ पुत्र मोनी नाथ उम्र 24 निवासी सपेरा बस्ती, निकट रिस्पना पुल, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून

*बरामदगी:* 01 किलो 200 ग्राम अवैध गाँजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *