*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस*

*अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थ/अवैध शराब की बिक्री में लिप्त 03 को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*कब्जे से लगभग 02 लाख रू0 मूल्य की 6.49 ग्राम अवैध स्मैक तथा 03 पेटी अवैध देसी शराब हुई बरामद।*

*मादक पदार्थ/अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त 01 बोलेरो वाहन तथा 01 स्कूटी को किया सीज*

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

नेहरु कॉलोनी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बद्रीपुर से दो अभियुक्तों प्रमोद कुमार उर्फ मच्छी व विनोद कुमार को 06.49 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त बोलेरो कार संख्या: यू0के0-07-टीई-0960 को सीज किया गया।

रायवाला पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रतीत नगर तिराहा रायवाला से 01 अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 छोटे लाल शर्मा को बिना नम्बर की स्कूटी को संदिग्धता के आधार पर रोेककर चैक किया तो अभियुक्त के कब्जे से लगभग 03 पेटी अवैध देसी शराब (155 ट्रैटा पैक) को परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *