*INDIA CRIME NEWS उत्तराखण्ड STF की वैपन्स तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही भारी मात्रा में आटोमेटिक हथियारों (पंप एक्शन गन/पिस्टल) की बरामदगी*

*02 पम्प एक्शन, 02 पिस्टल .32 बोर व 10 कारतूस व हथियार तस्करी में प्रयुक्त कार के साथ 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार।*
*दो राज्यो (उत्तराखण्ड-उत्तर प्रदेश) में सक्रिय गैंग का नेटवर्क ध्वस्त।*
*गिरफ्तार अभियुक्तों में से अभियुक्त सिमरनजीत पाया गया थाना पुलभट्टा का हिस्ट्रीशीटर, जिस पर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश राज्य में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले है दर्ज*
* 02 सप्ताह के अन्दर राज्य एसटीएफ. की अवैध हथियारों के विरूद्ध तीसरी बड़ी कार्यवाही, महज 10 दिनों में एसटीएफ ने 05 कुख्यात अपराधियों को दबोचकर 06 अवैध तमंचे, 02 पम्प एक्शन, 02 पिस्टल .32 बोर व 31 कारतूस बरामद किये*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ द्वारा सभी एसटीएफ टीमो को अवैध रुप से रह रहे विदेशी नागरिको, घुसपैठियों, बंगलादेशी तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों, सक्रिय गैंग व अवैध हथियारों के सम्बन्ध में कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी व धरपकड़ हेतु कार्यवाही के उचित निर्देश दिये गये थे।
इस क्रम में उत्तराखण्ड एसटीएफ. की एण्टी नारकोटिक्स टीम कुमाऊं द्वारा कोतवाली जसपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तो से 02 पम्प एक्शन, 02 पिस्टल .32 बोर, 10 कारतूस जिन्दा .32 बोर बरामद कर दो अभियुक्तों 1. शमशेर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी ग्राम हजीरा, थाना जसपुर, जनपद उधम सिंह नगर 2. सिमरनजीत पुत्र अजमेर, निवासी अंजनिया फार्म, थाना पुलभट्टा, जनपद उधम सिंह को जसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कोतवाली जसपुर पर आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तो द्वारा बताया कि उक्त वैपन्स शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से लाये थे तथा सम्भवतः जसपुर में बेचने के लिए जा रहे थे। अभियुक्तगणों से पूछताछ पर इस प्रकार के वैपन को सम्भवतः फर्जी लाइसेंस बनाकर उनपर चढ़ाकर आगे देना था। सभी इनपुट पर कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्तगण*
1-शमशेर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी ग्राम हजीरा, थाना जसपुर, जनपद उधम सिंह नगर। उम्र 39 वर्ष।
2-सिमरनजीत पुत्र अजमेर, निवासी अंजनिया फार्म, थाना पुलभट्टा, जनपद उधम सिंह नगर। उम्र 37 वर्ष
*बरामदगी-*
02 पम्प एक्शन
02 पिस्टल .32 बोर
10 कारतूस जिन्दा .32 बोर

