*INDIA CRIME NEWS अवैध गतिविधियों में लिप्त के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही,06 जुआरियों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार*

*कब्जे से 22 हजार रू0 से अधिक नगदी बरामद।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर लालतप्पड क्षेत्र में फनवैली के पास दिनांक: 23-03-26 को एक घर में दबिश देते हुए कमरे से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तोें के कब्जे से ताश के पत्ते व जुए के 22,410/रू0 नगद बरामद किये गये।

*विवरण गिरफ्तार*
(1) सुनील कुमार पुत्र ब्रम्हानंद निवासी नुनावाला, डोईवाला देहरादून उम्र : 40 वर्ष ।
(2) देवेंद्र सिंह पुत्र ज्ञानचंद निवासी शेरगढ़, लाल तप्पड़, डोईवाला, देहरादून उम्र : 28 वर्ष ।
(3) संदीप सिंह पुत्र मदनलाल निवासी शेरगढ़, डोईवाला, देहरादून, उम्र : 35 वर्ष ।
(4) नरेश पुत्र उमरजीत सिंह निवासी लालतप्पड़, डोईवाला, देहरादून, उम्र – 34 वर्ष ।
(5) इकबाल पुत्र इरफान निवासी इबाबनगर ज्वालापुर उम्र 40 वर्ष ।
(6) विमल पुत्र ज्ञान सिंह निवासी बीच वाली लेन शेरगढ़ डोईवाला देहरादून उम्र – 35 वर्ष ।

