*INDIA CRIME NEWS एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*

*अलग- अलग थाना क्षेत्रों से अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 महिला अभियुक्ता सहित 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कब्जे से 07.18 ग्राम अवैध स्मैक, 155.68 ग्राम चरस, 737 ग्राम गांजा हुआ बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थो की तस्करी के लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

*737 ग्राम गांजे के साथ 01 महिला नशा तस्कर गिरफ्तार*

नेहरु कॉलोनी पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग सपेरा बस्ती के पास हरिद्वार रोड से एक महिला अभियुक्ता को 737 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*नाम पता गिरफ्तार*

सोनी देवी पत्नी ओम प्रकाश निवासी सपेरा बस्ती नियर आकाशवाणी केंद्र, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र – 40 वर्ष।

*7.18 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार*

पटेलनगर पुलिस द्वारा आर्मी ग्राउण्ड निकट चन्द्रबनी चौक पास से 01 अभियुक्त साकिब राव पुत्र मो0 आरिफ को 7.18 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्व कोतवाली पटेलनगर पर NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार*

साकिब राव पुत्र मो0 आरिफ निवासी बडी मस्जिद मेहुँवाला माफी, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र 29 वर्ष

*155.68 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार*

सहसपुर पुलिस द्वारा प्रतीतपुर धर्मावाला क्षेत्र से एक अभियुक्त को 155.68 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर पर 8/20 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार*

रोजित नाथ पुत्र कैलाश नाथ निवासी ग्राम- प्रतीतपुर, सहसपुर, देहरादून, उम्र-22 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *