*INDIA CRIME NEWS शराब तस्करों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस का एक्शन,अलग- अलग थाना क्षेत्रों से 04 शराब तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कब्जे से 02 पेटी देशी शराब तथा 15 लीटर अवैध कच्ची शराब हुई बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी शराब तस्करी में जा चुके है जेल*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अलग अलग थाना क्षेत्रों से 04 अभियुक्तो को अवैध रूप से शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसका विवरण निम्नवत है।
*1- कोतवाली विकासनगर*
रात्रि में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा रात्रि चैकिंग/गश्त के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों से 03 अभियुक्तों को 15 लीटर कच्ची शराब तथा 58 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली विकास नगर में आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
01- मनोज पुत्र रामकुमार निवासी मेंहुवाला, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र 30 वर्ष।
02- मोंटी पुत्र श्री स्व0 गोपाल सिंह निवासी वार्ड नं0- 07 कल्याणपुर, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र 39 वर्ष
03- मनीष पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम कुंजा, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र 25 वर्ष

*2- मोंटी पुत्र स्व0 गोपाल सिंह*
*2- कोतवाली ऋषिकेश*
*अवैध देशी शराब के साथ 01 गिरफ्तार*
ऋषिकेश पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान शिव मन्दिर के पीछे, गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी ऋषिकेश से अभियुक्त हैप्पी जाटव पुत्र राजेश जाटवको 34 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार*
1- हैप्पी जाटव पुत्र राजेश जाटव निवासी- गोविन्द नगर, झुग्गी झोपडी, थाना ऋषिकेश, देहरादून उम्र- 20 वर्ष
*बरामदगी*
34 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब

